Friday, November 9, 2018

पूर्व पति ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद गुप्तांग में डाला डंडा, इलाज के दौरान हुई महिला की मौत

झारखंड में एक महिला के साथ उसके पूर्व पति ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पहले दुष्कर्म किया, फिर उसके गुप्तांग में लकड़ी का डंडा डाल दिया। बेहोशी की हालत में पीड़िता को सभी आरोपी खेत में ही छोड़कर चले गए। सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी और इलाज के स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला की मौत हो गई।

झारखंड के जामताड़ा जिले में एक महिला के साथ उसके पूर्व पति ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला के गुप्तांग में लकड़ी का डंडा डाल दिया। इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई। क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (एसडीपीओ) वीएन सिंह ने बताया कि यह घटना जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के उदयपुर में हुई। उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने कार्रवाई की।

वीएन सिंह ने बताया कि आरोपी पूर्व पति उदय को गिरफ्तार कर लिया है और अपराध में शामिल उसके साथियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला पबिया में आयोजित काली पूजा के अवसर पर आयोजित संथाली यात्रा देखने गई हुई थी। जहां उसका पूर्व पति भी आया हुआ था। वह अपने दोस्तों के साथ जबरन पत्नी को उठाकर समीप के खेत में ले गया जहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसके गुप्तांग में डंडे से चोट पहुंचाई।

महिला के बेहोश होने के बाद सभी आरोपी उसे वहीं छोड़कर चले गए। सुबह लोगों ने जब महिला के कराहने की आवाज सुनी, तब उसे इलाज के लिए नारायणपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से उसे सदर अस्पताल जामताड़ा रिफर किया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

पुलिस ने बताया कि महिला ने मौत से पूर्व स्थानीय लोगों को बताया कि उसके पूर्व पति ने ही उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया और उसी ने दो अन्य दोस्तों के शामिल होने के बारे में जानकारी दी। इस संबंध में एसडीपीओ जामताड़ा वीएन सिंह ने अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक सबूत जब्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी।

खुले में शौच को लेकर एक 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके पड़ोसी पर है। घटना झारखंड के पलामू जिले में गुरुवार को हुई।

पुलिस ने बताया कि सुकरा बाजार इलाके में रहने वाले मैनेजर राम खुले में शौच कर रहे थे। उसी दौरान उनके पड़ोसी छोटू कुमार ने इसका विरोध किया और उन्हें वहां से हटने को कहा।

इस बात को लेकर मैनेजर राम और छोटू में झगड़ा शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा की बात हाथापाई तक पहुंच गई। आरोप है कि मैनेजर ने छोटू की पिटाई कर दी।

पुलिस अधिकारी विष्णु सिंह ने बताया कि पिटाई से नाराज छोटे अपने घर पहुंचा और वहां से अपने दो और भाईयों महेंद्र और संजय के साथ मैनेजर राम के घर पहुंचा और वहां उसकी जमकर पिटाई की। आरोप है कि छोटू की मां बिजली देवी ने भी उन लोगों का साथ दिया।

आरोप है कि छोटू के एक भाई ने मैनेजर राम को जमीन पर पटका और दूसरे ने उसका गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि छोटू, उसके दोनों भाईयों, मां और पिता बीफन राम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी संजय फरार है जबकि अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है

社科院:不宜对“五一”、暑期旅游市场反弹预期过于乐观

  中新社北京4月21日电 (记者 陈溯)中国 世界卫生组织与 色情性&肛交集合 美国的摩擦本 色情性&肛交集合 月越演越烈, 色情性&肛交集合 特别是在4月中旬,美国总统特朗 色情性&肛交集合 普宣布冻结美国给予世卫 色情性&肛交集合 的资金补助引起 色情性&肛交集合 轩然大...